पुलवामा हमले के 4 साल: PM मोदी ने शहीदों को किया याद, कहा- उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे
- February 14 2023
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए क्रूर आतंकी हमले में 40 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के चार साल बाद PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उनके बलिदान को याद किया. पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा कि हम अपने उन वीर नायकों को याद करते हैं जिन्हें हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया था. हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे. उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है.