कोरोना कहर के बीच अच्‍छी खबर, नेजल वैक्‍सीन की कीमत फाइनल

नई द‍िल्‍ली. चीन समेत पूरी दुन‍िया में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच एक अच्‍छी खबर आ रही है. भारत सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नेजल वैक्सीन (Coronavirus Nasal Vaccine Price) की कीमत तय की है. इस फैसले के बाद से कोरोना से न‍िपटने में और तेजी आ सकेगी. केंद्र सरकार (Central Government) ने नेजल वैक्सीन की कीमत जीएसटी के साथ 840 रुपए न‍िर्धार‍ित की है.

दरअसल, नेजल वैक्‍सीन (iNCOVACC) की कीमत 800+ 5% GST के साथ 840 रुपए होगी. फिलहाल यह सरकार द्वारा तय की गई कीमत है. लेकिन भारत बायोटेक (Bharat Biotech) कंपनी चाहती है कि टीके की कीमत को ₹1000 रखा जाए. निजी अस्पतालों में बूस्टर डोज के रूप में इस वैक्सीन को शुरुआत में लगाया जाएगा. बता दें कि यह नेजल वैक्सीन भारत बायोटेक की है.
इस बीच देखा जाए तो इंट्रानेजल वैक्सीन को पहले कोवैक्सीन (Covaxin) या कोविशील्ड (Covishield) के साथ पूरी तरह से टीका लगाए गए लोगों के लिए बूस्टर शॉट के रूप में मंजूरी मिली थी. अब यह नेजल वैक्‍सीन जनवरी के अंत तक उन लोगों के लिए उपलब्ध होगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली हैं. भारत बॉयोटेक ने इस नेजल वैक्सीन को वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के सहयोग से तैयार किया है. इस मामले पर भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. कृष्णा एला का कहना है क‍ि इनकोवैक (iNCOVACC) कोविड के खिलाफ लड़ने में कारगर साब‍ित होगी.