MCD Result: दिल्‍ली को मिला पहला किन्‍नर पार्षद, आम आदमी पार्टी की बॉबी ने दर्ज की बड़ी जीत

एससीडी चुनाव के रुझानों के बीच कई वार्ड के नतीजे आ गए हैं. सुलतानपुरी ए वार्ड नंबर-42 से एक किन्‍नर प्रत्‍याशी को जीत मिली है. दिल्‍ली नगर निगम के इतिहास में आम आदमी पार्टी की बॉबी किन्‍नर समाज से जीत दर्ज करने वाली पहली प्रत्‍याशी हैं. उन्‍होंने 6,714 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है.

बॉबी ने कांग्रेस के वरुण ढाका को मात दी. उन्‍हें इन चुनावों में कुल 14,831 वोट मिले जबकि वरुण के खाते में 8,107 वोट गए. बॉबी लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़ी हुई थी. यही वजह है कि उन्‍हें इस बार निकाय चुनावों में टिकट दी गई.

38 साल की बॉबी ने नौवीं तक पढ़ाई की है. वो लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में हैं और अपनी एनजीओ के माध्‍यम से लोगों के साथ जुड़ी हुई थी. बॉबी साल 2017 में पहली बार उस वक्‍त चर्चा में आई थी जब उन्‍होंने एमसीडी चुनावों में निर्दलीय लड़ने का निर्णय लिया था. बाद में वो आम आदमी पार्टी का हिस्‍सा बन गई थी. बॉबी अन्‍ना आंदोलन से भी जुड़ी रही थी.