मुरैना से किडनैप हुई 3 किशोरियां मिलीं, पुलिस पूछताछ कर रही

मुरैना. मुरैना में तीन किशोरियों के अपहरण करने का मामला सामने आया है। यह तीनों ही किशोरियों संजय कॉलोनी स्थित एक कोचिंग सेन्टर पर पढ़ने गईं थी। हालांकि दोपहर होते-होते तीनों किशोरियों बेहोशी की हालत में मिल गईं। पुलिस के अनुसार किडनैप हुईं किशोरी जो कहानी बता रही हैं वह पच नहीं रही है। इसलिए गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पहले दो किशोरी और एक बाद में मिली थी। पहले मिली दो किशोरियों ने बताया था कि एक बाबा ने उनको प्रसाद दिया था, जिसे खाकर तीनों बेहोश हो गईं। बेहोशी की हालत में अपहरणकर्ता तीनों को ले गया। छौंदा टोल बैरियर पर उसने दो को उतार दिया और तीसरी को ले गया। उन्होने किडनैपर का नाम भोलू उर्फ लल्ला, निवासी सुहालाल बताया है।