कर्नाटक आईजी के खाते से साइबर फ्रॉड के 3 आरोपियों को भितरवार से गिरफ्तार कर कर्नाटक ले गयी पुलिस
ग्वालियर. भितरवार में कर्नाटक पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कर्नाटक में हुए एक साइबर फ्रॉड आईपीएस के केश से जुड़ी है। जिसमें कर्नाटक पुलिस के एक महानिरीक्षक के बैंक खाते से ठगी की गयी थी। कर्नाटक पुलिस के महानिरीक्षक के बैंक खाते से साइबर ठगी की गयीथी। जांच के बीच ठगी गयी रकम जिन बैंक खातों में ट्रांसफर की गयी थी। उनका संबंध भितरवार से सामने आया है। इसी इनपुट क आधार पर कर्नाटक पुलिस की टीम भितरवार पहुंची फ्रॉड के आरोपियों को दबोचा है।
कर्नाटक पुलिस की टीम संदिग्धों से संबंधित सभी जानकारी लेकर भितरवार आई थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने दबिश दी और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।पुलिस तीनों आरोपियों से ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, ऑनलाइन लेनदेन और इसमें शामिल उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। कर्नाटक पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अपने साथ कर्नाटक ले गई है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामले को लेकर एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि कर्नाटक पुलिस विभाग के आईजी के साथ हुए साइबर फ्रॉड की रकम भितरवार के तीन खातों में पहुंची थी। इसी कारण कर्नाटक पुलिस यहां आई थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीन आरोपी पकड़े गए हैं, जिन्हें पुलिस आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।