चक्रवाती सिस्टम के असर से ग्वालियर में तेज वर्षा, वर्षा का 24 घंटे का येलो अलर्ट

ग्वालियर. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान ‘‘अर्नब’’ के प्रभाव से ग्वालियर-दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। ग्वालियर के इलाकों में गुरूवार से वर्षा का मौसम बना हुआ है। गुरूवार की सुबह से ही वर्षा होने लगी थी। दिल्ली-एनसीआर में गुरूवार की सुबह से ही बूंदा-बांदी दर्ज की गयी थी। दिन में मौसम कुछ घंटे ही साफ रहा और फिर कई इलाकों में शाम 5 बजे केबाद से वर्षा शुरू हो गयी जो रूक-रूकर होते हुए शुक्रवार की सुबह भी जारी है।
वर्षा से लोगों को उमस से राहत मिली है। लेकिन खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गयी है। तेज हवाओं की वजह से कई कई जगह फसल खेतों में ही बिछ गयी है। धूप नहीं निकलने से मौसम में ठण्डक बनी हुई है। मौसम विभाग ने अपने 24 घंटे के लिये वर्षा का येला अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार चक्रवाती सिस्टम कद दबाव के इलाके में बदलकर उत्तर की ओर नेपाल की ओर बढ़ रहा है।इसके असर से अंचल में वर्षा की गतिविधिया तेज होने का अनुमान है।
सुबह तक 6.1 मिमी बारिश-तापमान में गिरावट
गुरुवार की सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर में उमस बनी रही। शाम करीब 5:15 बजे ठंडी हवाओं के साथ घने बादल छा गए। शाम 5:30 बजे तक तापमान गिरकर 23.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम केंद्र के अनुसार, गुरुवार शाम तक शहर में 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। शुक्रवार सुबह तक बारिश का आंकड़ा बढ़कर 6.1 मिमी हो गया। लगातार बारिश के चलते शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और एहतियात बरतने की सलाह दी है।