कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का आया भूकंप, 100 से अधिक मौतें, कई मलबे में दबे, 20 से अधिक इमारतें गिरी
नई दिल्ली. कोलंबिया में सोमवार को 6.8 तीव्रता के तेज भूकंप से कई शहरों में धरती हिल गयी। भूकंप के झटके मेडेलिन, बोगोटा और कैली सहित कई इलाकों में महसूस किये गये। मेडेलिन में एहतियात के तौर पर कुछ इमारतों और सार्वजनिक जगहों को खाली कराया गया है। शुरूआती जानकारी के अनुसार, भूकंप का केन्द्र देश के पश्चिमी हिस्से में चोको इलाके केसेन जोस डेल पालमार के पास था। कैली के मेयर ने बताया कि भूकंप की वजह से 20 इमारतें गिर गयी है।
ज्यादा भूकंप कोलंबिया में क्यों आते हैं
केलंबिया दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यहां हर वर्ष हजार से अधिक छोटे-बड़े भूकंप आते हैं। कोलंबिया में बार-बार भूकंप आने की सबसे बड़ी वजह इसकी भौगोलिक स्थिति है। यह देश रिंग ऑफ फायर, नाम के भूकंप और ज्वालामुखी वाले इलाके में आता है। यहां नाजका, कोकोस और दक्षिण अमेरिकी जैसी कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती है।इनमें से एक प्लेट दूसरी के नीचे धंसकती रहती है। इसी कारण से जमीन के अन्दर लगातार हलचल होती रहती है। जिससे अक्सर तेज भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते हैं।