IPS अधिकारी और मेड़ीकल छात्रों के बीच झड़प, मोबाइल और चाबी छुड़ाई और पुलिस स्टाफ से मारपीट

ग्वालियर. देर रात को गश्त के दौरान IPS- CSP ऋषिकेश मीणा के साथ मेड़ीकल छात्रों द्वारा की अभ्रदता का मामले सामने आया है। इस घटना का पता चलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना देर रात 3.30 बजे मेडीकल कॉलेज के सामने की हैं।
रात में गश्त पर निकले सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीणा और मेडत्रीकल छात्रों के बीच झगड़ा हो गया है। मेडीकल छात्रों ने सीएसपी की गाड़ी की चाबी और मोबाइल छीनने के बाद पुलिस स्टाफ से भी मारपीट की। मेडीकल छात्रों के छात्रावास को पुलिस छावनी बना हुआ है। 4 मेड़ीकल छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभी छात्रावास पर SSP सहित लगभग एक सैकड़ा पुलिस बल तैनात है।