ISBT प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी, टेंडर फायनल, 18 माह में बनकर तैयार होगा

ग्वालियर. अर्तराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) का काम नवरात्रि के आसपास शुरू होगा। ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कार्पोरेशन ने इसकी जिम्मेदारी प्रिगमेटिक इंफ्रा स्ट्रक्चर कंपनी को देना तय कर लिया है। एक-दो दिन में कार्यादेश दिया जायेगा। इस दिनांक से 18 महीने में निर्माण कार्यपूरा करना होगा। इसके लिये 54.43 करोड़ रूपये का बजट रखा गया है। जबकि टेण्डर 54.80 करोड़ रूपये का लगाया गया था।
पुरानी छावनी मार्ग स्थित गारमेंट पार्क के बगल से ISBT आकार लेगा। आईएसबीटी के लिये लगाये री टेंडर में एक ही कंपनी सामने आयी थी। स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने सारी औपचारिकता पूरी कर ली है। अब सिर्फ कंपनी को कार्यादेश जारी करना है। यह काम सोमवार को होना था। लेकिन टेंडर कमेटी के 2 सदस्यों की अनुपलब्धता के चलते कार्योदेश जारी नहीं हो पाया है।
5 हजार वर्गफीट में बनेगी बिल्डिंग बनेगी
ISBT के लिये 25 एकड़ भूमि तय की गयी है। इसमें से 5 हजार वर्गफीट एरिया में ISBT की बिल्डिंग बनयी जायेगी। मौके पर ग्रीन एरिया भी विकसित किया जायेगा। बस टर्मिनल स्थल पर एक बार में 52 बसें आकर यात्रियों को उतारने के बाद रवाना हो सकती है और इसके साथ ही 85 बसों के ठहरने की व्यवस्था होगी।

ये सुविधा मिलेंगी
यात्रियों के लिए पिक एंड ड्राप की व्यवस्था रहेगी। टैक्सी यात्रियों को छोड़कर बाहर जा सकेंगी।
पार्किंग स्थल में चार पहिया और दो पहिया वाहन रखे जा सकेंगे। एक बार में 50 से 60 कार और 150-160 दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे।
25 दुकानों के अलावा 10 ट्रैवल्स आफिस बनेंगे।
यात्रियों के लिए वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित वेटिंग एरिया रहेगा। इसमें 300 यात्री बैठ सकते हैं।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी का स्थान रहेगा।
बसों की देखभाल