संभागायुक्त आशीष सक्सैना ने कूनो नेशनल पार्क की व्यवस्थायें देंखी
ग्वालियर. श्योपुर जिले में तैयार की गयी कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका-नामिबीया से लाये जा रहे चीतों की शिफ्टिंग का जायजा लेने पहुंचे। 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन्मदिन पर शुभारंभ करेंगे। इससे पहले ग्वालियर संभागायुक्त आशीष सक्सेना व्यवस्थायें देखने के लिये पहुंचे। इस मौके पर कूनो नेशनल पार्क के संबंध कलेक्टर शिवम वर्मा जानकारी देते हुए।
संभागायुक्त आशीष सक्सेना ने कूनो नेशनल पार्क पहुंचकर चीतों के लिये बनाये गये बाड़े तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में निरीक्षण किया और साथ ही कलेक्टर शिवम वर्मा से चर्चा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।