मरीज बनकर आये बदमाशों ने डॉक्टर को लूटा, 50 हजार रूपये की नगदी सहित सोने -चांदी की ज्वेलरी ले गये

दतिया. स्थानीय ठण्डी सड़क पर सोमवार की रात 8-9 बजे के बीच हथियारबंद बदमाषों ने एक डॉक्टर के घर में घुसकर हजारों रूपये और सोने चांदी की ज्वेलरी से भरा बेग लूट ले गये। बदमाष मरीज बनकर डॉक्टर के घर आये थे और घर में प्रवेश करने के बाद बदमाषों ने अपना असली रंग दिखा दिया। बदमाषों नं डॉ. गुलसनषर्मा ेके साथ मारपीट की थी। वहीं, उनकी पत्नी डॉक्टर कंचन पर कट्टा अड़ाकर धमकाया। घटना की सूचना मिलते ही सुबह एसपी अमनसिंह राठौड पुलिस बलके साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।
डॉक्टर गुलसन ष्षर्मा ठण्डी सड़क पर बने कंचन पैलेस में निवास करते हैं और वह अपने निवास स्थान पर प्रायवेट क्लीनिक भी चलाते हैं। सोमवार की रात लगभग 8.30 बजे के करीब उनके पास 2 लोग आये और उन्हें बताया कि उनके पेट में काफी दर्द हो रहा है। जिस पर डॉ. गुलसन ने उन्हें अंदर लिटा दिया और उपचार ष्षुरू कर दिया। इसी बीच 6 ओर अन्य बदमाष अंदर आये और डॉक्टर ष्षर्मा को पकड़ लिया। और उनकी मारपीट कर दी। उनकी पत्नी डॉ. कंचन आयी तो बदमाषों ने कट्टे निकालकर दोनों के सिर पर रख दिये।

जल्द ही बदमाशों को पकड़ लेंगे- SP
दतिया एसपी अमन सिंह राठौर ने बताया कि ठंडी सड़क स्थित दंपति डॉक्टर के साथ कुछ अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश मरीज बनकर डॉक्टर के घर पर पहुंचे थे। साथी एक स्पेशल टीम बनाकर उन्हें मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल कर लेगी।

40 से 50 हजार रुपए नगदी व लूट कर ले गए आभूषण- डॉ गुलशन
डॉक्टर गुलशन शर्मा ने कहा कि बदमाश कपड़े से मुंह ढके हुए थे और वह आपस में बातचीत भी कम कर रहे थे। बदमाशों ने उनकी मारपीट करने के बाद कमरे में रखी अलवारी का ताला तोड़ा। उन्होंने उसमें रखे 40 से 50 हजार रुपए और सोने चांदी के आभूषण, जिसमें चैन, अंगूठी, व अन्य आभूषण रखे हुए थे। बदमाश अपने साथ ले गए।