मकान जमींदोज हेड कांस्टेबल को पीटने वाले बदमाशों के, गांव को बनाया छावनी फिर चलाया बुलडोजर

पुलिस के यातायात विभाग के प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चला दिया है। यह मकान भर्रा गांव के 2 आरोपियों के हैं। रविवार को की गयी इस कार्यवाही के समय पुलिस का लगभग एक सैकड़ा अमला भर्रा गांव पहुंचा और मकान तोड़ने की कार्यवाही की गयी।
आपको बता दें कि शनिवार को यातायात विभाग के प्रधान आरक्षक राकेश वर्मा एक लोडिंग वाहन चालक व उसके साथ सवारियों के रूप में बैठे रिश्तेदारों ने बीच सड़क पर मारपीट की थी। उनके हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने न केवल प्रधान आरक्षक (एचसी) को बीच सड़क पर पीटा बल्कि उसके गाड़ी में टांगकर 3किमी तक जौरा रोड स्थित सोलंेकी पेट्रोल पंप तक ले गये थे। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने तुरंत 2 आरोपियों कदीर खान व फैजान खान को पकड़ लिया था।


पुलिस को देख भागे ग्रामीण
गांव में पुलिस आती देखकर गांव के अधिकांश ग्रामीण भाग गये। जो बचे थे वह पुलिस की कार्यवाही देख रहे थे। ग्रामीणों को इस बात पता ही नहीं था कि यह क्यों हो रहा है, बाद में पुलिस ने जब बताया कि प्रधान आरक्षक के साथ आरोपियों ने यह घटना की है तो ग्रामीण चुपचाप देखते रहे।

आगे JCB पीछे चला अमला
पुलिस का लगभग एक सैकड़ा अमला दर्जन भर गाड़ियों में सवार होकर भर्रा गांव पहुंचा। अमले के आगे-आगे JCB चल रही थी। भर्रा गांव पहुंचते ही पुलिस ने पहले तो आरोपियों के घर में रखा सामान बाहर निकाला। जिन कमरों के गेट बंद थे उन्हें लात मारकर तोड़ दिया। उसके बाद मकान को JCB से ढहाया गया।