पुण्यतिथि पर किया फल वितरण

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पूर्व केंद्रीय मंत्री मरहूम आरिफ बेग के यौम ए वफात पुण्यतिथि 5 सितंबर की पूर्व संध्या पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ग्वालियर द्वारा झुग्गी-झोपड़ी गरीब बस्तियों में फल वितरण किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष नियाज़ मुहम्मद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष परवेज अशरफ खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जावेद खान एवं समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।