लखनऊ के होटल लेवाना में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 7 की हालत गंभीर, अभी भी कई फंसे

लखनऊ. राजधानी लखनऊ (Lucknow) के होटल लेवाना में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई. इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो चुकी है. वहीं 9 घायल लोगों का इलाज सिविल अस्पताल के बर्न यूनिट में चल रहा है. कई लोगों के होटल के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. होटल में आग से इलाके में हड़कंप मच गया. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचक कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं. यह होटल शहर के वीआईपी इलाके हजरतगंज में स्थित है. होटल से बाहर एक प्रत्यक्षदर्शी ने अंदर अभी भी 20 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका जताई है. फायर ब्रिगेड की 15-20 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी.

बताया जा रहा है कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. दमकल की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिशों में लगी हैं. आग लगने के कार कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.