GWALIOR रेलवे स्टेशन पर एलईडी पर भी मिलेगी ट्रेनों की जानकारी, ट्रायल शुरू
ग्वालियर. रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए अब ट्रेनों की जानकारी बड़ी एलईडी पर दिखाई जाएगी। इसके लिए इन दिनों काम शुरू हो गया है। अब यात्री बड़ी स्कीन पर एक साथ कई ट्रेनों की जानकारी के साथ प्लेटफॉर्म की संख्या और समय भी देख सकेगा। इस समय दो से तीन बड़ी स्कीन पर जानकारी दिखाई देने लगी है। इससे यात्रियों की परेशानी कुछ हद तक कम हुई है। पिछले काफी समय से प्लेटफॉर्म पर आने वाले यात्रियों को किसी भी ट्रेन की जानकारी या अन्य जानकारी के लिए पूछताछ कार्यालय तक पहुंचना पड़ता था। लेकिन इन बड़ी स्कीन के लगने से यात्री को प्लेटफॉर्म पर ही जानकारी एकत्र हो जाएगी। रेलवे ने इसका काम ठेके पर दिया है। इसके अंतर्गत इन स्कीन पर रेलवे की जानकारी के साथ कंपनी कुछ विज्ञापन भी करेगी। जिससे यात्री को दोनों की ही जानकारी मिल सकेगी।
32 डिस्प्ले लग रही है
स्टेशन के चारों प्लेटफॉर्म के साथ रिजर्वेशन हॉल, वेटिंग हॉल, पूछताछ कार्यालय के पास हॉल में भी डिस्प्ले लगाए जा रहे है। इन 32 में से एक 86 इंच की स्कीन पूछताछ केन्द्र के बाहर हॉल में लग गई है। इससे पहले गेट से अंदर आने वाले यात्रियों को सभी जानकारी मिल रही है। वहीं रविवार को वेटिंग हॉल में भी काम शुरु हो गया हैै। इसके बाद प्लेटफॉर्म दो तीन और चार पर भी काम शुरु होगा।
इनका कहना है
यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्लेटफॉर्म पर 32 स्कीन लगाई जा रही है। इससे यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस महीने इसका काम पूीा हो जाएगा।
लालाराम सोलंकी, स्टेशन डायरेक्टर