डीजीपी के लिए जौहरी, चौधरी और सिंह का नाम
- December 20 2018

पुलिस महानिदेशक पद के लिए 1984 बैच के तीन अधिकारियों के नाम चर्चा में आए हैं। इनमें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ विवेक जौहरी, जेल महानिदेशक संजय चौधरी और अध्यक्ष पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन वीके सिंह का नाम शामिल हैं। जौहरी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ओएसडी रहे हैं।
वहीं, वीके सिंह विधानसभा चुनाव के दौरान बतौर कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक निष्पक्ष जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी (पुलिस) के लिए 1987 बैच के शैलेष सिंह का नाम चर्चा में हैं। सिंह मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ काम कर चुके हैं।