ITMS निरीक्षण टीम को ब्लिंकर, सिमको तिराहे पर ट्रैफिक सिंग्नल और गोला का मंदिर पर सिग्नल का टाइमर बंद मिले

ग्वालियर. स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की टीम ने गुरूवार को यातायात की व्यवस्थाओं को चैक करने के लिये ITMS का परीक्षण किया। इसके लिये अधिकारियों ने शहर की सड़को पर वाहन दौडाये । टीम को सिमको तिराहे पर लगा ट्रैफिक सिग्नल बंद मिला। वहां से लौटते समय अधिकारियों को गोले का मंदिर चौराहा पर सिग्नल का टाइमर बंद मिला। आकाशवाणी चौराहा का सिग्नल ब्लिंकर पर बंद मिला।
यातायात को नियंत्रित करने वाले ITMS सिस्टम की हकीकत का उजागर की थी। स्मार्टसिटी के कार्यपालन यंत्री अंकित शर्मा और सीओओ स्वप्निल श्रीवास्तव निरीक्षण पर निकले। तानसेन रेसीडेंसी तिराहे से मुरार होते हुए गोला का मंदिर और सिमको तक का निरीक्षण किया और वहां से वापिस मेला होते हुए पड़ाव चौराहे तक के सिग्नलों का निरीक्षण किया।

यहां नहीं पहुंची अधिकारियों की टीम
चेतकपुरी चौराहे का सिग्नल पहले रोड निर्माण को लेकर ब्लिंकर पर कर दिया था। अब चेतकपुरी से महल गेट की रोड चालू है, लेकिन सिग्नल ब्लिंकर पर चल रहा है।
माधव नगर चौराहे का सिग्नल भी ब्लिंकर पर है। स्मार्ट सिटी के जिम्मेदारों का कहना है कि पुलिस के कहने पर किया गया है।
राजमाता चौराहा पर बारिश के बाद सिग्नल सिस्टम एक बार फिर गड़बड़ा गया। यहां पर न्यू हाईकोर्ट की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए आगे वाले सिग्नल ग्रीन लाइट दे रहा है। उसके आगे लगा सिग्नल रेड लाइट बता रहा है।