महंगाई का एक और झटका: दिल्ली में बढ़े PNG के रेट, IGL ने प्रति यूनिट में किया 2.63 रुपये का इजाफा
दिल्ली में PNG के रेट दिल्ली में बढ़ गए हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिडेट (IGL) ने पीएनजी के दाम में 2.63 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है. लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों के लिए यह एक झटके जैसा है. हालांकि पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले काफी दिनों से स्थिरता बनी हुई है.
दिल्ली में अब नई कीमत ₹50.59/ per SCM हो गई है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ₹50.46 प्रति SCM और गुरुग्राम में ₹48.79 प्रति SCM हो गई है
बता दें कि दो दिन पहले ही मुंबई के गैस वितरक महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी और पीएनजी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी थी. महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई में PNG के रेट में 4 रुपये प्रति यूनिट इजाफा किया था.