बाढ़ से निपटने NDRF और SDRF टीमों ने किया संयुक्त अभ्यास
ग्वालियर मध्यप्रदेश के कई जिलों में इस समय मूसलाधार बारिश हो रही है, बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसी के मद्देनजर ग्वालियर अंचल में बाढ़ जैसे हालातों से कैसे निपटा जाए और लोगो को बाढ़ से सुरक्षित रेशक्यू कर सुरक्षा रखा जाय। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आज डबरा के धूमेश्वर सिंध नदी घाट पर एडीएम इच्छित गढ़पाले के दिशा निर्देश पर सुबह से ही सिंध नदी पर NDRF और SDRF टीम द्वारा सयुक्त मॉक ड्रिल प्रेक्टिस किया गया।
इस मॉकड्रिल में नेतृत्व कर रहे NDRF इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने बताया कि हमारी 29 लोगो की टीम ने सुबह 9 से 3 बजे तक मॉक ड्रिल कर अभ्यास किया । जो कि आपदा आने पर लोगो को पानी से कम समय में कैसे बचाकर बाहर निकालना, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर सुरक्षित करें। इन सभी बातों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के सामने यह अभ्यास किया गया। इस दौरान एडीएम इच्छित गढ़पाले और डबरा एसडीएम प्रदीप कुमार शर्मा, भितरवार तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव की मौजूदगी में सभी टीमो ने मॉक ड्रिल का अभ्यास किया।