जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह और उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह निर्विरोध निर्वाचित

ग्वालियर. जिला पंचायत निर्वाचन में शुक्रवार की दोपहर जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने अध्यक्ष के पद पर दुर्गेश कुंअर सिंह और उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका सत्येन्द्र सिंह गुर्जर को निर्विरोध घोषित करते ही प्रमाण पत्र सौंपे। इस मौके पर राज्यमंत्री भारतसिंह कुशवाह और ग्रामीण जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा, आलोक शर्मा आदि लोग मौजूद रहें।
आपको बता दें कि भाजपा द्वारा इस तरह से रणनीति बनायी गयी कि 13 सदस्यों में से 6 सदस्य ही अंदर निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल हो पाये। किसी भी प्रकार अप्रिय स्थिति निर्मित न हो पाये इसके लिये भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया था। टीआई सिरोल गजेन्द्रसिंह धाकड, मुरार टीआई शैलेन्द्र भार्गव अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहें।
अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को मंत्री सौंपे गुलदस्ते
जैसे ही कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दुर्गेश कंुअरसिंह और उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह को निर्विरोध घोषित करते ही दोनों विजयी पदाधिकारियों को गुलदस्ते भेंट किये।