महापौर पद पर शोभा का कब्जा, भाजपा की सुमन शर्मा को शोभा ने 28805 मतों से हराया, परिषद में भाजपा को मिला बहुमत

ग्वालियर. शहर की नगर सरकार में 57 वर्षो के बाद कांग्रेस की शोभा सिकरबार भाजपा की सुमन शर्मा का हराकर महापौर पद पर कब्जा जमाया है। उन्होंने भाजपा की सुमन शर्मा को 28 हजार 805 मतों से हराया है। 57 वर्षो के बाद यह पहला मौका है जब कांग्रेस नगरनिगम में महापौर पद पर काबिज होंगी। कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र भी दिया और इसके बाद शोभा सिकरबार ने विजय जुलूस भी निकाला।
ग्वालियर में रविवार की शाम को वार्ड 27 में परिणाम आने के बाद हंगामा हो गया। जिसे प्रशासन ने वार्ड का परिणाम रोक लिया है। इससे पहले इस वार्ड कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी सुरेश सिंह को 12 वोट से जीता हुआ घोषित कर दिया। उन्होंने भाजपा की यामिनी राणा को हराया है। इसके बाद भाजपा ने दोबारा मतगणना कराने की मांग की और इसके बाद कांग्रेसस पूर्व विधायक नीटू सिकरबार ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पुर्न मतगणना का औचित्य नहीं होता। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी और कुछ देर के लिये मतगणना भी रोकी गयी थी।