1000 बिस्तर वाला अस्पताल 1500 बिस्तर होंगा कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी

भोपाल. कैबिनेट की बैठक में ग्वालियर गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय में 1000 बिस्तर अस्पाताल के निर्माण के संबंध में आज पुनरीक्षित स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। अब 1500 सौ बेड का लाभ ग्वालियर के लोगों को मिलेगा। जिससे इलाज में आसानी होगी। जिसका काम पूर्णता की ओर है। वहीं सिकल सेल एनीमिया के लिये भी नयी योजना को कैबिनेट के द्वारा मंजूरी दी गयी है। इसकी राशि को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
कैबिनेट के अहम फैसलें
मध्य प्रदेश में बूस्टर डोज के अभियान को 21 जुलाई से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
अनुसूचित जाति व जनजातिए पिछड़े वर्ग और निशक्त जनों को बैकलॉग कैरी फॉरवर्ड पदों की पूर्ति के लिए विशेष अभियान की समय सीमा बढ़ाई गईए इसकी समय सीमा एक साल तक बढ़ाई है।

स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना में थी स्टांप ड्यूटी में आज छूट दी गई हैए इसे अब सिर्फ 10 रुपए कर दिया गया है ।
राजस्व मंडल संहिता में संशोधन किया गया हैए अभी एक ही व्यक्ति एकल पीठ बैठकर निर्णय करती थीए अब बेंच बिना बना दिया गया है जिसका निर्णय खंडपीठ करेगी ।
मुरैना में अब केंद्र सरकार के द्वारा बीज फार्म स्थापित हो रहा है और जिसके लिए 885ण्344 हेक्टेयर भूमि के प्रस्ताव की अनुशंसा भी कैबिनेट द्वारा की गई है।
कृषि उपज मंडी नियम 2009 में भी प्रस्तावित संशोधन हो गया है।ण्
इन फैसलों को भी मिली मंजूरी
दौरीसागर मध्यम परियोजना को प्रशासकीय स्वीकृति आज दे दी गई हैण् जिससे 6200 हेक्टेयर की सिंचाई होती हैए इस परियोजना से 227ण्56 करोड़ के प्रशासकीय स्वीकृति की अनुशंसा की गई है ।
व्यवसायिक महाविद्यालय राजगढ़ में आज 73 पदों का सृजन किया गया हैए इसके लिए राशि भी स्वीकृत की गई है।
मध्य प्रदेश स्टेट डाटा सेंटर के सुरक्षा संचालन के स्थापना के संबंध में कैबिनेट से स्वीकृति दे दी गई है।
चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल में पीजी सीट की वृद्धि के लिए कैबिनेट ने सहमति दी हैए 134 सीटों की विधि के लिए 116ण्91 करोड रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।