गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बने जीवाजी क्लब के मानद सदस्य
ग्वालियर। जीवाजी क्लब में सुन्दरकॉड, भजन संध्या एवं प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पधारे जहॉ उनका स्वागत सम्मान जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम कदम, मानसेवी सचिव तरूण गोयल, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, सहसचिव रवि बग्गा एवं समस्त कार्यकारिणी समिति ने किया।
पावन संध्या के मौके पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को जीवाजी क्लब की मानद सदस्यता भी प्रदान की जिसे उन्होने सहर्ष स्वीकार किया। जीवाजी क्लब स्थित प्राचीन मंदिर में 5 जुलाई की शाम 6 बजे सुन्दरकॉड पाठ का आयोजन किया गया तत्पश्चात भजन संध्या का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसका जीवाजी क्लब के सदस्यों ने आनंद लिया एवं शुद्ध देसी घी निर्मित सात्विक भोजन एवं प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में 1500 से अधिक अतिथियों ने कार्यक्रम का आनन्द उठाया।