मोदी सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद बढ़ा, इस्पात मंत्रालय का प्रभार भी सौंपा
- July 7 2022
नई दिल्ली. मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री ज्योरादित्य सिंधिया का कद बढ़ाया गया है। उन्हें इस्पात मंत्रालय प्रभार भी सौंपा गया है। उनके पास अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समेत दो मंत्रालय की जिम्मेदारी होगी। जेडीयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने केंद्रीय इस्पात मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उनकी जगह सिंधिया को ये जिम्मेदारी दी गई है।