पिछले 24 घंटे में 17336 मामले आए सामने, एक्टिव मरीजों की संख्या 88 हजार के पार

नई दिल्ली. भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17 हजार 336 नए मामले सामने आए हैं. इन नए मामलों के साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 88,284 हो गई है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. दिल्ली में बीते गुरुवार को कोरोना के 1934 नए मामले सामने आए हैं. प्रदेश में संक्रमण दर 8.10 प्रतिशत रही. हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई. बता दें कि गुरुवार को जो कोरोना के नए मामले आए हैं, वह बीते 4 फरवरी के बाद से अभी तक के सर्वाधिक मामले हैं. दिल्ली में बीते गुरुवार को 23 हजार 879 सैंपल की टेस्टिंग की गई. दिल्ली में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 26 हजार 242 है.