BJP की संभागीय कोर कमेटी की बैठक बेनतीजा, महापौर पद के लिये सबसे आगे सुमन शर्मा और चर्चाओं में आया हेमलता का नाम
ग्वालियर. भाजपा की संभागीय कोर कमेटी की बैठक में महापौर पद के लिये प्रत्याशियों की नाम की चर्चा में सबसे आगे सुमन शर्मा सामने आया जबकि मायासिंह की उम्र 71 दराज हो चुकी और समीक्षा के संबंध में ओबीसी में आती है पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी छोड़कर भाजपा प्रत्याशी को हराने का काम किया था। महापौर पद के लिये 13 प्रत्याशियों के नाम घोषित होने के बाद मंगलवार को ग्वालियर में महापौर और पार्षद पद के लिये कोर कमेटी की बैठक हुई है। बैठक में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद विवेक शेजवलकर सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यह बैइक लगभग 20 मिनट तक चलने के बाद खत्म हो गयी। सभी पदाधिकारी बिना निष्कर्ष के निकल आये। उनका कहना था कि जल्द ही महापौर और पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम घोषित किये जायेंगे।
हेमलता भदौरिया के नाम आया
ग्वालियर के दिग्गज नेताओं के बीच सहमति बनाने में भाजपा को देर रात तक मंथन करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माया सिंह का नाम बढ़ाया लेकिन उम्र का दायरा पार होने और ओबीसी होने के कारण बाकी को मंजूर नहीं थाए वहीं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा रखे गए नाम पर सिंधिया सहमत नहीं थे। अंततः भाजपा पार्षद रही हेमलता भदौरिया के नाम पर विचार किया गया। हेमलता पार्षद रही हैं और उनके पति भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे हैं। ग्वालियर से कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार क्षत्रिय है। फिलहाल अंतिम दौर में हेमलता और सुमन दोनों के नाम हैं।
नहीं बनी सहमति
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली से एक ही फ्लाइट से ग्वालियर पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने महापौर ने महापौर पद के लिये हो रही रस्साकशी की खबरों को सिरे से नकार दिया। दोनों नेताओं ने कहा है कि महापौद पद प्रत्याशी भी तय कर लिया है। रात तक घोषणा कर दी जायेगी। दोनों नेताओं ने कहा है कि जिसे भी टिकट मिलेगा, उसे जिताने के लिये कार्य करेंगे।
जल्द होगी घोषणा
केन्द्रीय नागरिक उड्डन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि किसी को चिंतित होने ही जरूरत नहीं है। कोई पेंच नहीं हैं। भाजपा एक जुट है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश में कमल खिले, इसलिये मंथन जारी है। केन्द्रीय कृषिमंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा है कि नाम पर सहमति हो गयी है। कल सुबह तक महापौर प्रत्याशी की घोषणा की जायेगी। उन्होंने कहा है कि पार्षदों के नाम भी अंतिम चरण में हैं।