फायनेंस कम्पनी के एजेंट के साथ दिनदहाड़े हुई लूट का पर्दाफाश, 5 लुटेरों को किया गिरफ्तार

ग्वालियर फायनेन्स कम्पनी के एजेंट के साथ इकहरा गाँव के पेट्रोल पम्प के पास 3 अज्ञात बदमाशों द्वारा 82 हजार रूपये से अधिक की लूट की घटना कारित की थी, जिस पर फरियादी द्वारा थाना बिजौली में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फायनेन्स कम्पनी के एजेंट के साथ हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अमित सांघी द्वारा ASP (अपराध) राजेश डण्डोतिया को उक्त लूट के प्रकरण की मॉनीटरिंग कर प्रकरण का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु क्राईम ब्रांच की टीम को लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। 5 जून को एसएसपी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि 3 संदिग्ध लड़के हथियारबंद काले रंग की बिना नम्वर की एक मोटर सायकिल लिये मुरैना से झाँसी जाने वाले हाईवे पर आने-जाने वालांे को हाथ देकर रोकने की कोशिश कर रहे है, तथा वह कोई गंभीर बारदात करने की फिराक में हैं।


डीएसपी अपराध विजय भदौरिया एवं एसडीओपी बेहट मुनीश राजौरिया, थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ. संतोष यादव एवं थाना प्रभारी बिजौली SI साधना कुशवाह, क्राईम ब्रांच व थाना बिजौली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हाईवे पर बताये हुलिये व वाहन से संदिग्धों को तलाश किया गया तो एक काले रंग की स्प्लेण्डर मोटर सायकिल पर 3 लड़के सेन्ट जोसेफ तिराहा के पास खडे दिखे, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन मुस्तैदी से खड़ी हुई पुलिस की टीम द्वारा तीनों को मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर पकड़े गये बदमाशों में से एक के पास से तलाशी मे उसकी कमर में 315 वोर का कट्टा मय जिन्दा राउण्ड के खुरसा मिला, दूसरे बदमाश के पास मोटर सायकिल में रखा हुआ एक 315 बोर का कट्टा मय जिंदा राउण्ड के रखा मिला। तीनों से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि हम लोग यहाँ लूट के इरादे से खडे थे और हथियार लोगों को डरा कर लूटने के लिये इस्तेमाल करते है। उन्होने बताया कि हम 5 लोग हैं जिसमें हमारे 2 साथी मोटर सायकिल एचएफ डीलक्स से आगे निकल गये है। पकड़े गये तीनों आरोपियों से पृथक-पृथक पूछताछ करने पर उन्होने लूट करने के इरादे से खड़ा होना बताया। पुलिस टीम द्वारा लूट की अन्य घटनाओं के संबंध में पुछताछ करने पर तीनों ने विगत दिनों ईकहारा पैट्रोल पम्प के पास लूट की घटना अपने 4 साथियों के साथ करना स्वीकार किया। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये बदमाशों के अन्य साथियों की तलाश की गई तो उन्हे भी हाईवे से पुलिस टीम द्वारा मय मोटर सायकिल के पकड़ लिया गया।

ज्ञात हो कि फरियादी जयप्रकाश जाटव नि. श्रीकृष्ण कुंज, मित्रता फायनेंस कम्पनी, एमएच चौराहा मुरार ने 02जून को थाना बिजौली आकर रिपोर्ट की थी कि वह आज शाम को अपनी मोटर सायकिल से चपरौली गाँव से मित्रता फाइनेस कम्पनी के पैसों की बसूली करके मुरार की तरफ आ रहा था और एक काले रंग का बैग मेरी पीठ पर टांगा हुआ था जिसमें बसूली के 82,130 रूपये तथा मेरी 10वी एवं 12वी की अंकसूची रखी हुई थी। मैं इकहरा गाँव के पेट्रोल पम्प के आगे पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर बिना नम्बर लिये हुए 3 अज्ञात लड़के खड़े दिखे, उसमें से एक लड़के ने मुझे रोक कर मेरी मोटर सायकिल में धक्का देकर मुझे गिरा दिया और अज्ञात तीनों लड़के मेरा पैसों का बैग व वीवो कम्पनी का मोबाइल छीनकर भाग गये।

बरामद सामान
मोटर सायकिल काले रंग की स्पेलडर बिना नम्वर की, एक मोटर सायकिल एचएफ डीलक्स कुल कीमती 1 लाख रूपये, 315 वोर के 02 कट्टा मय 02 राउण्ड तथा नगदी 50,500 रूपये