मीत ब्रदर्स ने ग्वालियर में रॉकिंग पाफॉर्मेंस दी, कहा ग्वालियर से उतना प्यार किया किसी शहर से आज तक न हुआ
ग्वालियर. हमने जितना प्यार ग्वालियर से किया है उतना प्यार किसी शहर से आज तक न हुआ है और न होगा। हमारी नींव ग्वालियर से है। 20 साल पहले हम मुंबई गए थे, आज वापस हमारी ग्वालियर से गल बन गई है। बॉलीवुड में गाने के लिए हमने शहर की एक फीमेल सिंगर को चुना है। इन बोल के साथ मीत ब्रदर्स ने रॉकिंग पाफॉर्मेंस की शुरूआत की। स्टेज पर एंट्री बॉस सॉन्ग से ली ऑर परफॉर्मेस की शुरूआत बेबी डॉल में सोने दी गाने से की। आगे चिटिया कलाइयां वे, गल बन गई, हैंग ओवर तेरी यादों का, काला चश्मा, बुर्ज खलीफा सहित कई गाने गए। इस दौरान लोगों ने डांस किया। शो के दौरान हरमीत स्टेज से नीचे आए और गाते हुए लोगों के बीच भी पहुंचे।
जिम्मेदारी को चुनौती की तरह लिया- महानआर्यमन सिंधिया
जीडीसीए के उपाध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने कहा कि मेरे दादाजी, पिजाती खेल के लिए काफी कुछ कर चुके है। जब यह जिम्मेदारी मेरे ऊपर आई तो मैंने इसे चुनौती की तरह लिया। खिलाडि़यों को जॉब के लिए तीन कंपनियों ने सहमति दी है और सभी युवा 5 जून को एक पॉधा जरूर लगाए।
ग्वालियर के लिए एकेडमी लेकर आ रहे- मीत ब्रदर्स
परफॉर्मेस के दौरान मीत ब्रदर्स ने कहा कि यह तानसेन की नगरी है। युवाओं को हम म्यूजिक में बढ़ाएंगे, इसलिए ग्वालियर में अपनी एक एकेडमी लेकर आ रहे है। इससे पहले खुशबू ग्रेवाल, मिहिका ने गानों की प्रस्तुति दी।