ग्वालियर में महिला से कट्टा अडाकर गैंगरेप किया, पति ने घर से निकाला, पुलिस ने धमकाया तुझे ही जेल में डाल देंगे
ग्वालियर. महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है, आरोपियों ने इसका वीडियो भी बना लिया। वारदात के बाद पति और ससुराल ने भी घर से निकाल दिया। वहीं महिला थाने में शिकायत करने पहुंची तो उल्टा उसे ही जेल में डालने की धमकी दी गई। पीडि़ता ने कहा कि एक बार खुदकुशी करने का भी विचार आया लेकिन अगले ही पल सोचा कि आरोपियों को खुलेआम नहीं घूमने दूंगी। पीडि़ता ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत की इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
क्या है पूरा मामला
29 मई की रात 8.30 बजे बच्चे के लिए मैं कपड़े लेने के लिए महाराज बाड़ा जा रही थी। रॉक्सी पुल पर ऑटो से उतरते ही आरोपी रवि गुर्जर स्कॉर्पियों से आया और मुझे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में पहले से उसके दो साथी मौजूद थे। आरोपियों ने कट्टा अड़ा दिया इसके बाद उसे गुड़ा गुड़ी की पहाड़ी पर ले गए। यहां कट्टा अड़ाकर तीनों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद मैंने डायल 100 को कॉल किया। पुलिस मुझे लेकर माधवगंज थाने पहुंची। यहां मदद के बदले पुलिस वाले मुझसे बोले भाग जा यहां से वापस आई तो तुझे ही जेल में डाल देंगे। पुलिस मदद करने के बदले मुझे डरा रही थी। मुझे सुसराल वालों ने निकाल दिया। बीच में मन किया कि बच्चे को मारकर खुद फांसी पर लटक जाऊ लेकिन फिर लगा कि आरोपियों को सजा दिलाए बिना पीछे नहीं हटूंगी। कई बार रोना आया तब एसएसपी साहब के पास पहुंची इसके बाद थाने में सुनवाई हुई।