हत्या और लूट का बन्दी पैरोल पर था सजा के डर से भागा

 

एक बंदी उस समय फरार हो गया जब उसे पता चला कि उसे कोर्ट में सजा बुलने वाली है। ऐसा बताया जा रहा है कि बन्दी जेल से पैरोल पर बाहर आया हुआ है।
फरार बन्दी के ऊपर हत्या और लूट के मामले दर्ज हैं और अभी न्यायालय में विचाराधीन है। बन्दी के जेल वापिस न आने पर प्रबंधक में इसकी शिकायत बहोड़ापुर थाने में की है। पुलिस ने जेल प्रबंधक र्की िशकायत पर फरार कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गयी है।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर सेंट्रल जेल से पैरोल पर गए हत्या व लूट के आरोपी को जब सजा होने का पता चला तो वह पैरोल जंप कर फरार हो गया। बंदी के वापस नहीं आने पर जेल प्रबंधन ने मामले की शिकायत बहोड़ापुर थाने में की। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जेल प्रबंधक महेश टिकारिया ने बताया कि हत्या व लूट के मामले में गुना फतेहगढ़ निवासी फूलसिंह भील पुत्र नाथू सिंह को गुना पुलिस ने पकड़ा था और जेल में दाखिल किया गया था। 15 दिन पहले उसे पैरोल मिली थी। जिस पर वह अपने घर गया था। इसी बीच न्यायालय में चल रहे मामले में उसे सजा हो गई और इसके बाद वह वापस नहीं आया। बंदी के वापस नहीं आने पर जेल प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम गुना भेजी है।

पुलिस ने बताया कि
टीआई बहोड़ापुर अमरसिंह सिकरबार ने बताया कि जेल प्रबंधक ने एक कैदी को पैरोल जम्प कर फरार होने की शिकायत की है। जेल प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। कैदी को पकड़ने के लिये एक पुलिस टीम गुना के लिये रवाना कर दी गयी है। जल्दी ही कैदी को पकड़ लिया जायेगा।