रेस्टोरेंट में पार्टनर बना कर किया रेप, कारोबारी की पत्नी से फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

ग्वालियर. रेस्टोरेंट संचालक ने व्यापारी की पत्नी से रेप किया और आरोपी ने पहले महिला को रेस्टोरेंट में पार्टनर बनाकर झांसे में लिया। इसके बाद वीडियो-फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। यहीं नहीं, आरोपी ने 2 से 3 लाख रूपये भी मांगे। घटना उपनगर मुरार के रिवर व्यू कॉलोनी की है। परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत की है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उपनगर मुरार रिवर व्यू कॉलोनी की रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया है कि नवम्बर 2020 में उसकी मुलाकात राघवेन्द्रसिंह पेजवार में जिम में हुई। इस दौरान दोनों की दोस्ती हो गयी। राघवेन्द्र ने पार्टनरशिप में रेस्टारेंट खोलने का ऑफर दिया। इस पर वह तैयार हो गयी। इसके बाद राघवेन्द्र का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। एक दिन उसे अकेला पाकर उसने महिला के साथ गलत काम किया। इस दौरान उसने मोबाइल में फोटो-वीडियो बना लिये। इसके बाद महिला को बदनाम करने की धमकी देकर रेप करता रहा।
ब्लैक कर रूपये ऐंठे
इसके बाद आरोपी ने 70 हजार रूपये 3 दिन के लिये मांगे। उसके बाद पैसे भी नहीं लौटाये। जब महिला ने दबाव बनाया तो वह टालता रहा। हाल ही में महिला को पता लगा कि राघवेन्द्र पहले से शादीशुदा है। जब विरोध किया तो राघवेन्द्र ने बताया कि बहुत समय से उसकी पत्नी का विवाद चल रहा है। पत्नी छोड़कर जाने वाली है। पत्नी के जाने के बाद वह उसी से शादी करेगा।

अब और रुपए मांग रहा था

महिला अब 3 लाख रुपए और मांग रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने पैसे नहीं होने की बात कही, तो वह जेवर बेचने की बात कह रहा है। पैसे नहीं देने पर वह उसके फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इससे तंग आकर वह थाने पहुंची। ASP राजेश दंडौतिया का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी को उसके घर से दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।