रांची के होटवार जेल में बिगड़ी IAS पूजा सिंघल की तबीयत, चक्कर आने पर डॉक्टरों ने की जांच
- May 12 2022
इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की राजधानी रांची स्थित होटवार जेल से आ रही है, जहां आईएएस पूजा सिंघल की तबीयत बिगड़ गयी है. सूत्रों के अनुसार होटवार जेल में बंद पूजा सिंघल को सुबह चक्कर आया जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की. हालांकि जेल प्रशासन के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है.
जेल प्रशासन के अनुसार बुधवार को होटवार जेल में आते ही पूजा सिंघल परेशान नजर आ रही थी, जिसके बाद उन्हें सुबह चक्कर आने लगा. हालांकि डॉक्टरों ने उनकी जांच की है, डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी तबीयत ठीक है.