नारी संस्कारों की जननी: प्रदीप गर्ग

स्काउट में महिला सफाई कर्मियों का सम्मान हुआ
ग्वालियर। नारी शक्ति ही संस्कारों की जननी हैं। मनुष्य अपने सभी संस्कार अपनी मां, बहन, मामी से ही सीखता है। अतः नारी का सम्मान सर्वोपरि है।
उक्त उदगार आज जिला हेडक्वार्टर कमिश्नर प्रदीप गर्ग ने भारत स्काउट गाइड के संभागीय मुख्यालय में महिला दिवस पर महिला सफाई कर्मचारियों का सम्मान करते हुये व्यक्त किये। इस मौके पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त सुखदेव सिंह चौहान, एएसओसी शंकर सिंह, सुजीत जैन भी उपस्थित थे। सभी ने नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों का पुष्पहारों से स्वागत किया।