महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, मौके पर पहुंचे विधायक, पुलिस बोली आरोपियों को ढूंढेंगे

मुरैना. महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा गया। लोगों ने कहा है कि पुलिस को बताया है तो उनकी नहीं सुनी गयी ।विधायक को फोन लगाने केबाद पुलिस ने मामले की जांच करने के लिये कहा है।
ऐसा बताया गया है कि घटना अम्बाह इलाके के खजूरी गांव के संजय नगर में रविवार की है। कुछ असमाजिक तत्वों ने गांव में लगी महात्मा गांधी की मूर्ति को खंडित कर दिया। यह बात जब स्थानीय कांग्रेस विधायक देवेन्द्र सखबार को लोगों ने बताई तो वह पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने बताया कि असमाजिक तत्वों ने रात को मूर्ति को नीचे गिरा दिया। जिससे वह साइड से क्षतिग्रस्त हो गयी है। सुबह जब गांव वालों को पता लगा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना देने के बावजूद जब अंबाह थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र सखवार मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फोन लगाया। वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी को फोन लगाया तो वे वहां पहुंचे और उन्होंने पूछताछ करना शुरू की। अंबाह थाना प्रभारी सतेंद्र कुशवाह ने बताया कि रात में मूर्ति किसी ने नीचे गिरा दी है। मैं मामले की जांच कर रहा हूं। कौन लोग हो सकते हैं, इसकी जानकारी गांव वालों से ली जा रही है।