चंदौली: अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम ने घरवालों से की मारपीट, एक युवती की मौत

 


यूपी के चंदौली जिले में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. मनराजपुर गांव में दबिश देने गई पुलिस की मारपीट में एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती घायल है. घटना के पुलिस बॉडी छोड़कर भाग गई. घटना के बाद से ही गांव में तनाव व्याप्त है. गुस्साए लोगों ने सैयादराजा जमानियां मार्ग जाम कर दिया. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. बताया जा रहा है कि रविवार की शाम सैयदराजा पुलिस इलाके के मनराजपुर गांव में जिला बदर अपराधी कन्हैया यादव को पकड़ने गई थी. लेकिन वो घर पर नहीं मिला. जिसके बाद पुलिस की तरफ से घरवालों से सख्ती से पूछताछ की गई. इस दौरान कुछ पुलिस टीम और घरवालों में कहासुनी हो गई. जिसके बाद पुलिस ने अपराधी की दोनों बेटियों संग मारपीट की. जिसमें एक निशा यादव की मौत हो गई. मारपीट की घटना के बाद मृत अवस्था में पुलिस शव को छोड़कर भाग खड़ी हुई.