डकैत ने शादी के लिये लड़की के घरवालों की धुनाई, पुलिस ने की FIR

मुरैना. गुड्डा गुर्जर गिरोह के सक्रिय सदस्य कल्ली गुर्जर ने अपनी शादी के लिये लड़की के बाबा व उसकी मां के साथ मारपीट कर दी, पहाड़ीगढ़ के गांव स्याही की टेक में लड़की अपने बाबा व मां के साथ रहती है। लड़की के बाबा व मां ने जब डकैत से अपनी बेटी से शादी करने इंकार किया तो उसने उन दोनों को पीट दिया। डकैत द्वारा पीटे जाने के बाद लड़के के बाबा व उसकी मां दोनों घबराये हुए पहाड़गढ़ थाने पहुंचे। डकैत कल्ली गुर्जर व उसके 2 अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, घटना मंगलवार की रात की है।
क्या है पूरा मामला
डकैत कल्ली गुर्जर कुख्यात गुड्‌डा गुर्जर की गैंग का सक्रिय सदस्य है। गुड्‌डा गुर्जर पर मध्यप्रदेश व राजस्थान सरकार की तरफ से 60 हजार रुपए इनाम है। डकैत कल्ली गुर्जर पर 10 हजार रुपए। कल्ली गुर्जर का लड़की के घर पहले से आना जाना है। लड़के के बाबा गोपाल गुर्जर जो कि 80 वर्ष का वृद्ध है। वह भी कल्ली गुर्जर को अपने घर में शरण देता था। घर आने. जाने पर उसकी नजर गोपाल गुर्जर की जवान नातिन पड़ गई।
जब उसने गोपाल गुर्जर से कहा कि वह नातिन की शादी उससे कर दे। गोपाल गुर्जर ने इंकार कर दिया कि वह लड़की का भले ही गला घोंट देगाए लेकिन डकैत के साथ शादी कभी नहीं करेगा। यह बात कल्ली गुर्जर को नागवार गुजरी। उसने रात को लड़की के बाबा गोपाल गुर्जर व लड़की की मां रामबाई के साथ मारपीट कर दी। उसने पहले रामबाई के पैर में लाठी मारी। जब बाबा गोपाल गुर्जर उसे बचाने आया तो उसने उसको पीटा। इस मौके पर डकैत कल्ली गुर्जर के साथ उसके साथी डकैती बंटी गुर्जर व जितेन्द्र गुर्जर दोनों साथ थे।

कहती है पुलिस
डकैती कल्ली गुर्जर व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ पहाड़गढ़ थो में मामला दर्ज कर लिया गया है। कल्ली गुर्जर जबरन गोपाल गुर्जर की नातिन से शादी करना चाहता है। इंकार करने पर उसने यह सब किया। हम उसकी सघनता से तलाश कर रहे हैं।