गर्मी से रहे सावधान! दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों में चल सकती है लू, इन राज्यों में हो सकती है बारिश


बीते सोमवार की शाम को दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली. वहीं भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 2-3 दिनों में दिल्ली की हालत में कोई सुधार होने की उम्मीद नहीं है. यहां तापमापन 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभवना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक दिल्ली और आस-पास के इलाकों में आसामन में बादल नहीं रहेंगे, जिसकी वजह से सूरज की रोशनी तेज रहेगी. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा का मौसम गर्म रहेगा. मौसम विभाग ने साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि दिन में लू भी चल सकती है. लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है.

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, केरल, दक्षिण तटीय कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पश्चिमी हिमालय पर अलग-अलग हल्की बारिश संभव है. गुजरात, बिहार, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, राजस्थान और दक्षिण उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है.