योगी सरकार के एक महीने पूरे, CM ने 30 दिन में लिए ये 30 बड़े फैसले


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने आज यानी 25 अप्रैल को अपने दूसरे कार्यकाल का एक महीना पूरा कर लिया। अपने एक महीने के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव पूर्व लोक संकल्प पत्र में किये गए वादों को अमली जामा पहनाने के लिए ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं. अगर जानकारों की मानें तो 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. वे उन सभी वादों को जमीन पर उतारना चाहते हैं जिसका वादा उन्होंने चुनाव से पहले बीजेपी के संकल्प पत्र में किया गया था.

योगी सरकार 2.0 (Yogi Government 2.0)में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी है. जबकि चुनावों में मुद्दा बना बुलडोजर भी जमकर गरज रहा है. इतना ही नहीं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा भी बदस्तूर जारी है. इसके अलावा रोजगार, गरीब आवास और किसानों को लेकर भी मुख्यमंत्री एक्शन में नजर आ रहे हैं. सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अफसरों के साथ ही मंत्रियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है.