सरकार कर रही है Aadhaar को जाति और आय प्रमाण-पत्र से जोड़ने की तैयारी


केंद्र सरकार कई योजनाओं को आधार कार्ड (Aadhaar) से जोड़ चुकी है. पैन कार्ड को भी आधार से लिंक करना सरकार ने अनिवार्य कर दिया है. ऐसा नहीं करने पर अगले साल से पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. अब केंद्र सरकार आधार को जाति और आय प्रमाण-पत्र (income certificate) से लिंक करने की योजना बना रही है.

देश के कुछ राज्‍यों में इसको जल्‍द ही लागू किया जा सकता है. इससे सरकार को एक ऑटोमेटिक वेरिफिकेशन सिस्टम बनाने में मदद मिलेगी. आधार के जाति और आय प्रमाण-पत्र से लिंक हो जाने विभिन्‍न योजनाओं के लाभार्थियों को फायदा और इससे योजनाओं का लाभ अपात्र लोग नहीं उठा पाएंगे.

इकोनॉमिक टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार जाति और आय प्रमाण-पत्र को आधार से लिंक करके सबसे पहले आर्थिक रूप से पिछड़ी जातियों के विद्यार्थियों को सीधे उनके खातों में स्‍कॉलरशिप (scholarship) देगी. इससे 60 लाख विद्यार्थियों को फायदा होगा. ऐसा इस कारण होगा क्‍योंकि जाति और आय के प्रमाणपत्र आधार से लिंक होने के बाद ऑटोमेटिक वेरिफिकेशन सिस्टम के जरिए सरकार को सही लाभार्थी तक लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी.