चुनावों के बाद 15 रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल

इस साल होली से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लग सकती है। वजह है क्रूड ऑयल का दाम 8 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचना। बीते 3 महीने से पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़े हैं। एक्सपर्ट इसका कारण 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों को मान रहे हैं। 10 मार्च को चुनाव नतीजे आते ही या उससे पहले कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम 15 रुपए तक बढ़ा सकती हैं।