नागालैण्ड की घटना सेना एक्शन मोड़ में, जांच के ििलये गठित की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी
कोहिमा. नागालैण्ड (Nagaland) में हुई घटना को लेकर भारतीय सेना Indian Army एक्शन मोड़ में है। सेना ने नागालैण्ड की घटना संज्ञान लिया है। भारतीय सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वारी (Court Of Inquiry) गठित कर दी है। अब इस केस की जांच मेजर जनरल रैंक के अधिकारी करेंगे। 4 दिसम्बर की रात नागालैण्ड में हुई गोलीबारी में 13 नागरिकों की मौत हो गयी थी। सेना को मौके पर आतंकियों क होने की जानकारी मिली थी। जब सेना के जवानों ने वाहन रोकने के लिये कहा था तो ग्रामीण नहीं रूके थे।
नागालैण्ड की घटना पर सीएम रियो क्या बोले
नागालैैंड की सीएम नेफियो रियो ने कहा है कि मंत्री से बात हुई है वह इस मामले को लेकर बहुत गंभीर है। घटना में मारे गये लोगों को मुआवजा दिया गया है। घायलों की मदद भी की गयी है। अफस्पा (AFSPA) को वापिस लेना चाहिये क्योंकि हम दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी है और यह काला धब्बा है।
घटना वाले दिन क्या हुआ
आपको बता दें कि नागालैण्ड में शनिवार को फायरिंग में 12 नागरिकों और एक जवान की मौत हो गयी थी। आरोप है कि यह फायरिंग कथित रूप से सुरक्षाबलों की ओर से की गयी थी। घटना के बाद नागालैण्ड के मुख्यमंत्री नेफियो रियो एक जांच के लिये एसआईटी का गठन कर चुके हैं और सेना ने भी इस घटना को संज्ञान ले लिया है।
उल्लेखनीय है कि नागालैण्ड में फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर रविवार को मोबाइल इंटरनेट की सुविधा को ठप्प कर दिया गया था। जिससे कोई भी फेक न्यूज नहीं फैले और तनाव बढ़ें, पीएम नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस घटना पर दुःख जताया है।