कम हुए पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें क्या है आज की कीमत
पेट्रोल और डीजल की कीमत में शनिवार को भी गिरावट दर्ज की गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे की कमी दर्ज की गई है वहीं डीजल के दाम 35 पैसे कम हुए हैं. शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.45 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 74.38 रुपए प्रति लीटर रहेंगे.
वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की दाम में 40 पैसे और डीजल की कीमत में 37 पैसे की कमी दर्ज की गई है. इसके बाद यहां पेट्रोल 85.93 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.96 रुपए प्रति लीटर मिलेगा.
शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे और डीजल के दाम 7 पैसे की कमी दर्ज की गई थी. जिसके बाद यहां पेट्रोल, प्रति लीटर 80.85 रुपए हो गया वहीं डीडल के दाम प्रति लीटर 74.73 रुपए हो गए थे.
वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी दर्ज की गई थी. यहां भी पेट्रोल में 25 और डीजल में 8 पैसे की कमी दर्ज की गई थी. इसके बाद यहां प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 86.33 रुपए और डीजल की कीमत 78.33 रुपए हो गई थी.