मणिपुर में बड़ा उग्रवादी हमला, असम राइफल के कमांडिंग अफ़सर की पत्नी-बच्चे समेत 7 की मौत

नई दिल्ली. मणिपुर (Manipur) में असम राइफल (Assam Rifles) के कमांडिंग अफ़सर और उनके परिवार पर उग्रवादियों ने घात लगाकर कर हमला किया है. यह हमला शनिवार सुबह 10 बजे शेखन-बेहिआंग पुलिस स्टेशन के इलाके में हुआ. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 46 असम रायफल के कमॉडिंग अफ़सर अपने परिवार और QRT के साथ जा रहे थे, तभी उग्रवादियों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया. सूत्रों के मुताबिक़ इस हमले कमॉडिंग अफसर, उनकी पत्नी और एक बच्चा और क्यूआरटी में तैनात 4 जवानों की भी मौत की खबर है. हालांकि सेना की तरफ से फिलहाल इस बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.


मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोम्बम बीरेन सिंह ने हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि इस तरह का कायराना कृत्य को बख्शा नहीं जाएगा. वह दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की पूरी कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि यह अमानवीय और आतंकी कृत्य है. उन्होंने कहा कि राज्य बल और अर्द्धसैनिक बल उग्रवादियों को पकड़ने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं.