निगम आयुक्त ने किया बड़ा फेरबदल, अफसराें के कार्यभार बदले
ग्वालियर. नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने अपर आयुक्तों के कार्यभार में फेरबदल कर दिया है इसके साथ ही पीआइयू सेल को फिर से गठित किया है। पीआइयू सेल निगम के अधिकांश बड़े कार्यो का जिम्मा संभालेगा। इसमें नगर निगम की समस्त सेवाओं के प्रदाय एवं पर्यवेक्षण एवं जनकार्य के साथ 14 ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए अपर आयुक्त जय मेहता, 15 ग्वालियर के लिए अतेन्द्र सिंह गुर्जर, 16 ग्वालियर पूर्व आरके श्रीवास्तव, 17 ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी मुकुल गुप्ता को दी गई है।
निगमायुक्त द्वारा किए गए फेरबदल में संपत्तिकर विभाग के लिए समस्त नगरीय सीमा क्षेत्र के लिए राजेश श्रीवास्तव, ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपायुक्त संपत्तिकर जेएन पारा, पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी उपायुक्त संपत्तिकर एपीएस भदौरिया, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी उपायुक्त संपत्तिकर सतपाल सिंह चौहान, ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी उपायुक्त संपत्तिकर अतिबल सिंह यादव रहेंगे। इसके साथ ही राजस्व विभाग की जिम्मेदारी अपर आयुक्त अतेन्द्र सिंह गुर्जर, पूर्व एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी उपायुक्त मिनी अग्रवाल (सहायक आयुक्त), ग्वालियर एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी उपायुक्त सुनील चौहान (सहायक आयुक्त) इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी ग्वालियर, ग्वालियर दक्षिण, पूर्व एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए अपर आयुक्त अतेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रभारी उपायुक्त सतपाल चौहान, अतिबल सिंह यादव, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म कुमार पमनानी, वैभव श्रीवास्तव पर रहेगी। वहीं पेच रिपेयर एवं ट्रैफिक सेल की जिम्मेदारी अपर आयुक्त अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अधीक्षण यंत्री जेपी पारा, प्रभारी कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार पचौरी, सहायक यंत्री कीर्तिवर्धन मिश्रा, उपयंत्री ग्वालियर एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए राजू गोयल, उपयंत्री पूर्व एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए राकेश कश्यप, पेच रिपेयर सेल के लिए सहायक यंत्री सुरेश अहिरवार, ग्वालियर एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए उपयंत्री अभिषेक प्रसाद, पूर्व एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए उपयंत्री पुष्पेंद्र श्रीवास्तव रहेंगे।
पीआइयू सेल में किया बदलाव
नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने पीआइयू सेल का गठन फिर से किया है। पीआईयू सेल की कार्ययोजना एवं उसके क्रियान्वयन के लिए प्रेम कुमार पचौरी को प्रभारी अधीक्षण यंत्री का दायित्व दिया गया है। l साथ ही पवन कुमार सिंघल को प्रभारी कार्यपालन यंत्री, शिशिर श्रीवस्तव को प्रोजेक्ट आफिसर महेंद्र अग्रवाल को प्रोजेक्ट आफिसर ,मनीष यादव को प्रोजेक्ट आफिसर, पवन शर्मा उपयंत्री, अभिषेक प्रसाद उपयंत्री, आशीष राजपूत उपयंत्री, शैलेन्द्र सक्सेना उपयंत्री (मैकेनिकल), अभिलाष बघेल उपयंत्री (विद्युत), जोहेब सिद्धिकी प्रभारी उपयंत्री (मुख्यालय), अमित साहू टाईम कीपर प्रभारी उपयंत्री का दायित्व सौंपा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना का दायित्व अपर आयुक्त राजेश सक्सेना को सौंपा गया है।