कन्हैया कुमार पर बेगूसराय में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज, लटकी गिरफ्तारी की तलवार
- October 17 2018
बिहार के बेगूसराय में कन्हैया कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास और दंगा फैलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है. जिले के भगवानपुर थाने में ये मुकदमा कन्हैया और बजरंग दल समर्थकों के बीच मंगलवार शाम हुई हिंसक झड़प के बाद दर्ज कराया गया. आईपीसी की धारा 307 के तहत एफआईआर होने के बाद कन्हैया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे सकती है