शाह ने पलटा गोवा का गेम

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब है. उनके खराब स्वास्थ्य का साइड इफेक्ट गोवा में दिख रहा है. मंगलवार सुबह कांग्रेस के दो विधायकों ने राजधानी दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद दोनों ने बयान दिया कि वह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.
लेकिन कुछ ही देर बाद पूरा गेम ही पलट गया. जब दोनों कांग्रेस विधायकों दयानंद सोपते और सुभाष शिरोदकर ने गोवा विधानसभा के स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया. और कुछ ही देर में ये स्वीकार भी हो गया. इन दो विधायकों के इस्तीफे के साथ ही कांग्रेस से सबसे बड़े दल का तमगा भी छिन गया है.
अब क्या हुआ विधानसभा का हाल?
गोवा में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं यानी बहुमत के लिए 21 सीटों का समर्थन चाहिए. भाजपा के पास अभी तक 23 विधायकों का समर्थन था, जबकि कांग्रेस के पास कुल 16 विधायक थे. एनडीए के 23 में भाजपा के 14, गोवा फारवार्ड पार्टी तथा महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के 3-3 विधायक और 3 निर्दलीय विधायक हैं.
अब इनमें से दो कांग्रेस विधायक इस्तीफा दे चुके हैं. यानी अब विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 38 हो गई है और बहुमत के लिए 21 नहीं 20 की संख्या की जरूरत है. कांग्रेस के पास अब कुल 14 विधायक ही बचे हैं.
शाह ने बदल दिया पूरा गेम!
मंगलवार को गोवा कांग्रेस के दो विधायक राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के घर मिलने पहुंचे. अब दोनों विधायक मंगलवार शाम को ही भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे. विधायकों का कहना है कि उनके अलावा 2-3 अन्य विधायक भी भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं. साफ है कि अगर कांग्रेस के विधायक बीजेपी ज्वाइन करते हैं तो गोवा सरकार पर मंडरा रहा खतरा टल सकता है.
कांग्रेस विधायक दयानंद सोपते और सुभाष शिरोदकर मंगलवार को ही अमित शाह से मिलने पहुंचे. दोनों डस्। सोमवार रात को ही दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. जिस समय दोनों विधायक दिल्ली के लिए रवाना हुए तब वहां गोवा के हेल्थ मिनिस्टर विश्वजीत राणे भी मौजूद रहे