ग्वालियर में राहुल गांधी का दूसरा दिन, गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दो दिन दौरे पर हैं. इस दौरान वे दूसरे दिन ग्वालियर में एक गुरुद्वारे में मत्था टेकने जाएंगे. इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दीपक बाबरिया भी मौजूद रहेंगे.

राहुल गांधी मंगलवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे ग्वालियर किला स्थित गुरुद्वारा जाएंगे, जहां गुरुद्वारा कमेटी राहुल का स्वागत करेगी. इसके बाद राहुल गांधी ग्वालियर से श्योपुर रवाना हो जाएंगे. श्योपुर में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे.