पश्चिम बंगाल: भवानीपुर घटना पर चुनाव आयोग सख्त, मांगी रिपोर्ट, EC पर ही बरसे शुभेंदु अधिकारी
कोलकाता. चुनाव आयोग ने सोमवार को भवानीपुर (पश्चिम बंगाल में) के हंगामे को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है. चुनाव आयोग ने शाम चार बजे तक रिपोर्ट देने को कहा है. इस बीच, भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं के बीच हालिया झड़प को लेकर बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि वे कुछ नहीं कर रहे हैं. भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में ममता बनर्जी के खिलाफ प्रियंका टिबरेवाल भाजपा की ओर चुनाव मैदान में हैं.
नंदीग्राम से भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘स्थिति बहुत गंभीर है और चुनाव आयोग कुछ नहीं कर रहा है. हमारी पार्टी की एक टीम ने उनसे दिल्ली में मुलाकात की और यहां (कोलकाता में) हमारे प्रतिनिधिमंडल ने उनसे कई बार मुलाकात की, लेकिन चुनाव आयोग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की.’
बृहस्पतिवार शाम को मगराहाट पश्चिम के भाजपा उम्मीदवार मानस साहा की शव यात्रा के दौरान पार्टी के नेता कालीघाट पुल पर रुक गये जो ममता बनर्जी के निवास से कुछ सौ मीटर दूर है. मजूमदार और महतो सड़क पर बैठ गए. भाजपा ने आरोप लगाया कि साहा ने ‘तृणमूल कांग्रेस द्वारा की गयी चुनाव बाद हिंसा में घायल होने के बाद’ दम तोड़ दिया.