PM मोदी आज SCO समिट को करेंगे लीड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 16 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation) के वर्चुअल शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. जबकि विदेशमंत्री एस. जयशंकर दुशांबे में हो रहे इस समिट में मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी के अलावा, सात अन्य पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी इस उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेंगे. यह शिखर सम्मेलन अफगानिस्तान (Afghanistan) के हालिया प्रकरण के लिए महत्वपूर्ण है. जहां तालिबान की वापसी और अमेरिकी सेना को 20 साल बाद अफगानिस्तान छोड़ते हुए देखा गया. उम्मीद है कि इस बैठक में अफगानिस्तान के मुद्दे को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा.


एससीओ शिखर सम्मेलन में आठ सदस्य देश शामिल हैं, जिनमें रूस, चीन, भारत, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान हैं. तजाकिस्तान इस समूह का वर्तमान अध्यक्ष है. यह बैठक 16 से 17 सितंबर तक राजधानी दुशांबे (Dushanbe) में हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी. उम्मीद है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) भी इस सम्मेलन में वर्चुअली मौजूद रहेंगे. पाकिस्तानी पीएम इमरान खान (Imran Khan), रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और अन्य मध्य एशियाई देश व्यक्तिगत रूप से इस बैठक में शामिल होंगे.