कोरोना के मामलों में फिर इजाफा, 24 घंटों में मिले 27,176 संक्रमित; 284 की मौत

4 घंटों में देश में 27 हजार 176 मरीज मिले और 284 संक्रमितों की मौत हुई. फिलहाल, 3 लाख 51 हजार 87 मरीजों का इलाज जारी है. नए आंकड़ों को मिलाकर देश में अब तक 3 करोड़ 33 लाख 16 हजार 755 मरीजों की पहचान हो चुकी है. वहीं, महामारी में कुल 4 लाख 43 हजार 497 मरीज जान गंवा चुके हैं. हाल ही में आंकड़े सामने आए थे, जो संकेत दे रहे थे कि 10 साल से कम उम्र के बच्चों में कोरोना बढ़ रहा है.


महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3530 नए मामले , 52 की मौत
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 3,530 नए मामले आए जबकि 52 और मरीजों की मौत दर्ज की गई. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,04,147 हो गई है जिनमें से 1,38,221 मरीजों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी. वहीं पड़ोसी राज्य गुजरात में मंगलवार को संक्रमण के 11 नए मामले आए. हालांकि, किसी की मौत दर्ज नहीं की गई.


महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 3,685 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई जिन्हें मिलाकर अबतक 63,12,706 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं. उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 47,671 मरीज उपचाराधीन हैं. वहीं, 2,96,176 लोग गृह पृथकवास में हैं जबकि 1875 संस्थागत पृथकवास में हैं. अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में मरीजों के ठीक होने की दर 97.06 प्रतिशत है और मृत्युदर 2.12 प्रतिशत है.